Wednesday, 20 May 2015



1.अगले महीने से महंगे होटलों और वातानुकूलित रेस्तरां में खाना-पीना, रेलगाड़ी के वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करना, हवाई जहाज से यात्रा करना, जीवन बीमा कराना, विदेशी मुद्रा की खरीद-बिक्री करना और कुछ अन्य सेवाएं महंगी होने वाली है।

सरकार ने सेवा कर की दर वर्तमान 12.36 फीसदी से बढ़ा कर 14 फीसदी करने के निर्णय को 1 जून 2015 से लागू करने की तैयारी कर रही है। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसकी घोषणा इस वर्ष के बजट में की थी लेकिन इसे एक अप्रैल 2015 से लागू नहीं किया गया था।.
2.अरुण जेटली ने अपने बजट प्रस्ताव में तो सेवा कर दी दर वर्तमान के 12.36 फीसदी से बढ़ा कर 14 फीसदी करने का प्रस्ताव किया था, साथ ही कहा था कि वित्त विधेयक पारित होने के बाद वित्त मंत्रालय इसके लिए अलग से अधिसूचना जारी करेगी।

अधिसूचना में बताया जाएगा कि नई दरें कब से प्रभावी हो रही हैं। वित्त मंत्रालय में सेवा कर देखने वाले विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस समय टैक्स रिसर्च यूनिट में इसकी अधिसूचना तैयार की जा रही है और कभी भी इसे जारी की जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक नई दरें एक जून 2015 से लागू करने की योजना है। हालांकि यदि राजस्व सचिव इसे पहले से लागू करना चाहते हैं तो वैसा भी हो सकता है।
3सेवा कर में अभी तक जो व्यवस्था है, उसके मुताबिक 12 फीसदी के सर्विस टैक्स के साथ ही इस पर एजुकेशन सेस, सेकेंडरी और हाइयर एजुकेशन सेस भी लगता है। सबको मिला दिया जाए तो सेवा कर की दर 12.36 फीसदी बैठती है।

इस बार के बजट में सर्विस टैक्स के साथ ही दोनों सेस का विलय कर दिया गया और एक समान 14 फीसदी के सेवा कर की घोषणा की गई है।

इसे लागू करने के लिए वित्त विधेयक संसद से पारित हो चुका है और इस पर बीते वृहस्पतिवार को राष्ट्रपति का भी हस्ताक्षर हो चुका है। अब वित्त मंत्रालय के अधिसूचना का इंतजार है। जैसे ही अधिसूचना जारी होगी, इसे लागू कर दिया जाएगा
4.अधिसूचना जारी होने के बाद हवाई जहाज के घरेलू उड़ान में सेवा कर की दरें 0.6 फीसदी से बढ़ कर 0.7 फीसदी जबकि अंतर्राष्ट्रीय उड़ान की सेवा कर की दरें 1.2 फीसदी से बढ़ कर 1.4 फीसदी हो जाएंगी।

इसी तरह जीवन बीमा के पहले वर्ष के प्रीमियम पर सेवा कर की दर 3 फीसदी से बढ़ कर 3.5 फीसदी हो जाएंगी।

इससे आगे के प्रीमियम पर अभी 1.5 फीसदी की सेवा कर लग रही है जो कि अधिसूचना जारी होने के बाद 1.75 फीसदी हो जाएगी। इसी तरह से विदेशी मुद्रा विनिमय, रेलगाड़ी का टिकट कटाना, होटलों में खाने पीने पर भी असर पड़ेगा।
एंड्रॉएड ऐप पर अमर उजाला पढ़ने के लिए क्लिक करें. अपने फ़ेसबुक पर अमर उजाला की ख़बरें पढ़ना हो तो यहाँ क्लिक करें.

No comments:

Post a Comment