Wednesday, 20 May 2015

पाक से उठे बवंडर ने थामी सांसें, खत्म हो गई राजस्थान के 12 लोगों की जिंदगी









राजस्थान के विभिन्न अंचलों से... मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच मानो रेत में उबाल आ गया। लगभग पूरे प्रदेश में पाकिस्तान से आया बवंडर ऐसा चला कि जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए। टीन-टप्पर उड़ गए। खंभे गिर गए। रेलवे ट्रैक भी बाधित हुआ। भरतपुर में अलग-अलग हादसों में पांच, धौलपुर में तीन, बीकानेर में दो तथा मकराना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। कई शहरों में दिन में शाम का नजारा बन गया। जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, नागौर, सीकर, कोटा में आसमां से देर तक रेत झरती रही। तापमान लुढ़क गया। बवंडर के बाद कई शहरों में बारिश हुई और ओले भी गिरे।
यूं लगे हवा के थपेड़े
> 85 किलोमीटर प्रतिघंटा थी हवा की रफ्तार बीकानेर में।
> 30 किलाेमीटर प्रति घंटा थी अजमेर में हवा की रफ्तार
> 85 किलोमीटर प्रति घंटा थी जयपुर में हवा की रफ्तार
20 डिग्री तक गिरा पारा
फतेहपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, इससे एक दिन पहले अधिकतम 45.2 था।
कोटा46.2
चूरू44.0
अजमेर43.0
जैसलमेर42.4
नागौर41
(अधिकतम पारा डिग्री सेल्सियस)
टीन-टप्पर धराशायी, टावर भी गिरे
बीकानेर में दोपहर एक बजे 85 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आए तूफान के कारण पीओपी फैक्ट्री गिरने से एक श्रमिक और शहर में एक मकान की बालकनी गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। गजनेर के पास खारी चारनान गांव में बीएसएनएल का मोबाइल टावर धर्मशाला पर गिर गया। जिससे पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। दर्जनों बिजली के खंभे और सैकड़ों पेड़ गिरे। नाल में पेड़ रेलवे लाइन पर आ गिरे। पुलिस लाइन के पास कुछ वाहन पेड़ों के नीचे दब गए।

No comments:

Post a Comment