13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लेनोवो एस60 लॉन्च टीम डिजिटल सोमवार, 18 मई 2015 अमर उजाला, नई दिल्लीUpdated @ 3:09 PM IST Lenovo S60 Launched at Rs. 12,999 संबंधित ख़बरें माइक्रोमैक्स ने मैटल बॉडी में उतारा यू यूफोरिया, कीमत 6,999 रुपए लेनोवो ने उतारे तगड़ी बैटरी वाले दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन माइक्रोमैक्स ने उतारा 6,569 रुपए में कैनवस यूनाइट 3 7 हजार रुपए के बजट में पैसा वसूल 5 एंड्रॉयड फोन लेनोवो इंडिया ने अपनी नई एस सीरीज लेनोवो एस60 (Lenovo S60) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। लेनोवो एस60 फ्लिपकार्ट, अमेजन और कंपनी की साइट पर 12,999 रुपए में उपलब्ध है। लेनोवो एस60 के फीचर्स काफी हद तक लेनोवो ए6000 प्लस से मिलते-जुलते ही है। यह फोन1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 6 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ है। इसमें 5 इंच 720पी डिस्प्ले दिया गया है। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट आपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4G एलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस की सुविधा दी गई है। फोन की बैटरी 2,150एमएएच की है। कंपनी का दावा है यह 17 घंटे का टॉक टाइम देने में सक्षम है।
No comments:
Post a Comment