अहमदाबाद। मदर्स डे (10 मई) पर एक बेटी द्वारा अपनी मां को दिया गया एक गिफ्ट इतना लकी साबित हुआ कि मां करोड़पति बन गई। मूल गुजराती और अमेरिका के नेबरास्का में रहने वाली प्रीति शाह ने 25 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। लॉटरी का यह टिकट उनकी बेटी भूमि ने मदर्स डे पर उन्हें गिफ्ट किया था।
बुधवार को लॉटरी विजेताओं के टिकट नंबर्स की घोषणा की गई। प्रीति शाह के पास तीन टिकट थे। इसमें से एक टिकट चार मीलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपए) की राशि का था।
20 साल तक मिलेंगे लगभग 1.27 करोड़ रुपए:
हालांकि प्रीति शाह को यह रकम एक साथ नहीं मिलेगी, बल्कि प्रतिवर्ष लगातार बीस साल तक मिलेगी। इस तरह उन्हें प्रतिवर्ष दो लाख डॉलर (लगभग 1.27 करोड़ रुपए) मिलेंगे।

भूमि को भी मिलेंगे 40 हजार डॉलर:
यहां मजे की बात तो यह है कि भूमि ने यह टिकट जिस स्टोर से खरीदा था। उस स्टोर ने घोषणा कर रखी थी कि अगर उसके यहां से खरीदा गया टिकट प्रथम विजेता बनता है तो टिकट खरीदने वाले को स्टोर भी अपनी जेब से 40 हजार डॉलर की राशि विजेता को देगा। हालांकि यह टिकट भूमि ने खरीदा था, इसलिए अब भूमि को स्टोर की तरफ से 40 हजार डॉलर (लगभग 25 लाख 42 हजार रुपए) की रकम मिलेगी।

No comments:
Post a Comment