मिलान। इटली के मिलान में लोदी वेटनरी हॉस्पिटल में एक शेर का गुर्दे का ऑपरेशन किया गया। लियोनार्डो नाम के 8 साल के शेर के गुर्दे से रोबोटिक सर्जरी के जरिए ट्यूमर निकाला गया। ये दुनिया में किसी जानवर की सर्जरी का पहला ऐसा मामला है, जिसमें टेलेएप एएलएफ-एक्स सर्जिकल रोबोट की मदद से सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया हो। तीन सेंटीमीटर के तीन छोटे-छोटे चीरे लगाकर ये ऑपरेशन किया गया और शेर के गुर्दे से ट्यूमर निकाला गया। ऑपरेशन के तीन घंटे बाद शेर चलने-फिरने में सक्षम था। इस ऑपरेशन में 24 घंटे के अंदर शरीर सामान्य स्थिति में लौट आता है।
परंपरागत ऑपरेशन था मुश्किल
लियोनार्डो भी पूरी तरह से ठीक हो चुका है और कुनेओ में अपने घर लांघे मुराजानो सफारी पार्क में लौट गया है। लियोनार्डो को इंडोस्रिन डिसऑर्डर के चलते हॉस्पिटल लाया गया था। यहां सिटी स्कैन के दौरान पता चला कि वो गुर्दे में ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहा है। इससे पहले मेडिकल की किसी किताब में शेर के गुर्दे से ट्यूमर निकालने की किसी घटना का कोई जिक्र नहीं था।

लिहाजा, लोदी हॉस्पिटल में एनस्थीसिया ऑपरेटिव यूनिट के हेड के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने ट्यूमर को निकालने के लिए परंपरागत ओपन सर्जरी करने का फैसला किया। पर इसमें खतरे बहुत ज्यादा था। इसमें टिशू को नुकसान, सामान्य स्थिति में आने में लगने वाला वक्त और कई तरह की परेशानियों की गुंजाइश थी। लिहाजा, टीम ने रोबोटिक सर्जरी का फैसला किया। वेटनरी टीम को उम्मीद है कि ये मामला जानवरों के लिए रोबोटिक सर्जरी के एक नए युग की शुरुआत करेगा।
रोबोटिक सर्जरी
टेलेएप एएलएफ-एक्स रोबोट एक खास तरह की मशीन है। इसके रोबोटिक हाथ रिमोट से कंसोल के जरिए नियंत्रित होते हैं। इस तकनीक से सर्जन्स को शरीर के अंदर की स्थिति तीन आयामों से स्पष्ट दिखाई देती है। एक खास तरह के सॉफ्टवेयर की मदद से सर्जन के लिए छोटा सा घाव कर इस ऑपरेशन को अंजाम देना आसान हो जाता है।

No comments:
Post a Comment