Wednesday, 20 May 2015

इन चार दिग्गजों को ‘विदाई’ का मौका दे सकते हैं चयनकर्ता?

नई दिल्ली। अगले महीने बांग्लादेश में होने वाली क्रिकेट सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन मुंबई में होगा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि टीम इंडिया से बाहर चल रहे टीम इंडिया के चार दिग्गजों को सम्मानजनक विदाई देने के लिए क्या चयनकर्ता उन्हें मौका देंगे। अगर इन चारों को मौका दिया जाता है तो चयनकर्ताओं को उनके लिए टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना पड़ सकता है।
लंबे समय से टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और जहीर खान बाहर चल रहे हैं। आईपीएल-8 में भी वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह के साथ-साथ जहीर और हरभजन का प्रदर्शन भी एक दो मैच को छोड़कर प्रभावशाली नहीं रहा है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इन क्रिकेटरों का करियर अब खत्म हो चुका है। ऐसे में इनके फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इनकी सम्मानजनक विदाई के लिए चयनकर्ता इन्हें आखिरी मौका दे सकते हैं।
आईपीएल-8 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे जहीर खान ने सात मैचों में 22.28 की औसत से 7 विकेट हासिल किए हैं। वहीं मुंबई के लिए खेलने वाले हरभजन सिंह ने प्लेऑफ से पहले 14 मैचों में 27.57 की औसत से 14 विकेट हासिल किए जबकि बल्लेबाजी में 15 के औसत से 105 रन बनाए।
बात अगर टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की करें तो सहवाग का प्रदर्शन भी ठीक नहीं रहा है। पंजाब के लिए खेलने वाले सहवाग ने दस मैच में 131 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए। जबकि दिल्ली के लिए आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे युवराज सिंह ने 14 मैच में 118 के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए।http://khabar.ibnlive.com/news/cricket/ipl8-yuvraj-singh-virender-sehwag-cricket-cricketers-mumbai-373971.html

No comments:

Post a Comment