नई दिल्ली। मैच के दौरान अपनी दोस्त और फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा से बात करने पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई ने अनौपचारिक चेतावनी दी है। आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के मुताबिक यह गलत है।
गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच के दौरान विराट ने अनुष्का शर्मा से तब बात की थी, जब मैच बारिश की वजह से रुका हुआ था। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि इस बारे में उन्होंने विराट से अनौपचारिक बात की है।

No comments:
Post a Comment