पिछले दिसंबर से लगातार क्रिकेट खेल रही टीम इंडिया के किसी भी वरिष्ठ खिलाड़ी को बांग्लादेश दौरे के लिए छुट्टी नहीं मिली है।
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बारे में माना जा रहा था कि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए छुट्टी की मांग की थी, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी गई है।
राष्ट्रीय क्रिकेट चयनकर्ताओं ने बुधवार को बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए विराट कोहली को ही कप्तान बनाया गया है। जबकि अनुभवी फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह की लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है
भारत और बांग्लादेश के बीच 10 से 14 जून तक होने वाले एक टेस्ट मैच के लिए घोषित टीम इंडिया में कप्तान विराट कोहली के अलावा मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिदिमान साहा, आर अश्विन, हरभजन सिंह, करन शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, वरुण आरोन और ईशांत शर्मा।
इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। इस टीम की अगुवाई महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे।
घोषित टीम इंडिया (वनडे): महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी और धवल कुलकर्णी।

No comments:
Post a Comment