Tuesday, 19 May 2015

कभी चलाया था पोल्ट्री फार्म और आज है एशिया का सबसे धनी व्यक्ति

लंदन : ब्रिटेन में सबसे बड़ा पोल्ट्री कारोबार चलाने वाले और ‘चिकेन किंग’ के उपनाम से प्रसिद्ध भारतीय मूल के उद्यमी रंजीत बोपारन को ब्रिटेन के मिडलैंड क्षेत्र के एशियाई धनी व्यक्तियों की सूची में शीर्ष पायदान पर रखा गया है। बोपारन के पास अनुमानित 1.35 अरब पौंड का धन है और वह लगातार दूसरे वर्ष मिडलैंड क्षेत्र में एशियाई धनी व्यक्तियों की सूची में पहले पायदान पर रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति 2014 की तुलना में 5 करोड़ पौंड बढ़ी है।  
वहीं दूसरी आेर, एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल और उनके पुत्र अंगद पॉल अनुमानित 72.5 करोड़ पौंड की संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर हैं। अंगद पॉल के कपारो समूह की लंदन के उत्तरी मिडलैंड क्षेत्र में महत्वपूर्ण कारोबारी उपस्थिति है। वेदांता रिसोर्सेज के संस्थापक चेयरमैन अनिल अग्रवाल 37 करोड़ पौंड, क्राउन क्रेस्ट ग्रुप के अब्दुल राशिद और अजीज तयुब 20 करोड़ पौंड और एलपीसी के शिराज तेजनी 15 करोड़ पौंड इस साल की सूची में शीर्ष पांच में शामिल हैं। इस साल के 51 करोड़पतियों का कुल नेटवर्थ 4.37 अरब पौंड है जो 2014 की तुलना में 6 करोड़ पौंड अधिक है। यह सूची एशियन मीडिया एंड मार्केटिंग ग्रुप ने तैयार की है। 

No comments:

Post a Comment