Tuesday, 19 May 2015

दुनिया के सामने पहली बार आए ये रहस्यमयी आदिवासी.


(इंडोनेशिया की डानी जनजाति)
21वीं सदी और चौतरफा तरक्की के बावजूद धरती पर कई ऐसे लोग हैं जो इस आधुनिक दुनिया से अछूते हैं। इन्हीं में से एक इंडोनेशिया की जनजातियों के गढ़ में हाल ही पहुंचे इटली के एक फोटोग्राफर। रॉबर्ट पाज्जी ने इन लोगों के साथ घुल मिलकर अनूठे फोटोज कैप्चर किए। ये लोग भाला लेकर शिकार करते हैं और सूअरों की बली चढ़ाते हैं। इंडोनेशिया के न्यू जिनिया में रहने वाली इन जनजातियों को डानी नाम से जाना जाता है।
1938 में हुई थी खोज, फिर भी बने हुए हैं रहस्य
इन जनजातियों की खोज 1938 में एक एरियल सर्वेक्षण में हुई थी। लेकिन सालों बाद भी इनके बारे में कई रहस्य बरकरार है। ये लोग किस भाषा में बात करते हैं यह हम नहीं जान पाए हैं। हालांकि इटालियन फोटोग्राफर रॉबर्ट पाज्जी ने इनके साथ काफी वक्त बिताया।
नंगे होकर करते हैं जश्न
रॉबर्ट ने इन जनजातियों की कई ऐसे फोटोज लिए हैं जिनमें ये पूरी तरह न सिर्फ नंगे हैं बल्कि अपने शरीर के प्राइवेट पार्टों को अजीबोगरीब तरीके से सजाए हुए हैं। जनजाति बांसो से बनाए हुए घरों में रहते हैं। 42 साल के फोटोग्राफर ने इनकी फोटोज लेने के लिए कई गांवों का दौरा किया। एक अनुमान के मुताबिक डानी समुदाय में रहने वाली जनजातियों की संख्या करीब 300 है। इंडोनेशिया के बेलियम वैली के आसपास कुछ गांवों में तो सिर्फ तीन या चार सदस्य ही रहते हैं। फोटोग्राफर का कहना है कि यहां के बच्चे पश्चिमी संसार के बारे में जानने को काफी उत्सुक दिखे

No comments:

Post a Comment